ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन अभियान: स्मैक की तस्करी करते युवक गिरफ्तार

रूड़की। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ के तहत कोतवाली रूड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रूड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूड़की प्रदीप बिष्ट द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में गठित टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.16 ग्राम अवैध स्मैक और 800 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान रितिक पुत्र अनूप सिंह (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली रूड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम:-

उनि. ध्वजवीर सिंह पंवार

हे.का. युनुस बेग

का. अमित

का. प्रदीप डंगवाल

का. संदीप चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!