होली और रमजान पर्व को लेकर लक्सर पुलिस ने शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

लक्सर। आगामी होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी और वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान द्वारा कोतवाली लक्सर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं।

इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें और कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।बैठक में मौजूद लोगों को सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न डालें। साथ ही, जनता को जागरूक किया गया कि किसी भी आपात स्थिति या मदद के लिए तुरंत डायल 112 या अन्य माध्यमों से पुलिस को सूचित करें।त्योहारों के दौरान नशे और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जनता से सहयोग मांगा गया। इसके अलावा, साइबर ठगी से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस बैठक में सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, भीकमपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार, रायसी चौकी प्रभारी अजय और कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!