हरिद्वार। जनपद के थाना पीरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला निवासी 28 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवक रोशनाबाद स्थित कोर्ट में प्रैक्टिस करता है।
जानकारी के अनुसार अमजद हसन पुत्र मुमताज, उम्र लगभग 28 वर्ष गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे घर से निकला था। जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटा। परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की, किंतु सफलता नहीं मिली। जिसके परिजनों में पुलिस को मामले की सूचना दी। युवक का पता न चलने से परिवार में चिंता का माहौल है। वहीं, पुलिस व परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवक दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को अवगत कराएं।
