अग्निकांड: रुई की फैक्ट्री में भड़की आग से मची अफरातफरी, मौक़े पर पहुंची तीन फायर यूनिट

हरिद्वार। थाना बहादराबाद स्थित शांतरशाह क्षेत्र के वर्धमान इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सिक्योर सर्जिकल कॉटन प्राइवेट लि. फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:40 बजे फैक्ट्री परिसर से धुआं उठता देख आग लगने की सूचना राहगीर द्वारा फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आग की गंभीरता को देखते हुए मायापुर फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त फायर यूनिट भी मौके पर भेजी गईं।

आग कॉटन (रुई) की फैक्ट्री में लगी थी, जिससे लपटें तेजी से फैलने लगीं। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण स्थिति विकट हो सकती थी, लेकिन फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मोटर फायर इंजन (MFE) से पंपिंग कर होज़ पाइप की सहायता से आग पर प्रभावी नियंत्रण किया।

करीब घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि होली का दिन एवं कर्मचारियों की छुट्टी होने के करम इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!