दिल्ली धमाके के बाद लगातार सतर्कता बरत रही सिडकुल पुलिस, आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में किया पैदल गश्त

हरिद्वार। दिल्ली में हुए धमाके के बाद हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्कता इख़्तियार किए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बाजारों में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की और वाहनों की चेकिंग कर चालान भी काटे। साथ ही संदिग्ध नज़र आ रहे व्यक्तियों से भी पूछताछ करते हुए उनकी आईडी चैक की।

रविवार की शाम को दिल्ली बम ब्लास्ट के दृष्टिगत थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा के नेतृत्व में उपलब्ध पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रावली महदूद के बाजार से होते हुए चौहान मार्केट और इंद्रलोक कॉलोनी में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। चेकिंग के दौरान तीन वाहनों को सीज किया गया।

वहीं, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 दुकानदारों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। मकान मालिकों को भी शत प्रतिशत किराएदारों का सत्यापन कराने की हिदायत दी गई। आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत भविष्य में पैदल गस्त लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!