मशहूर यूट्यूबर UK07 राइडर ने की आत्महत्या की कोशिश, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान 150 की स्पीड से कार डिवाइडर में मारी

देहरादून। उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर यूके07 राइडर अनुराग डोभाल ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर यह खौफनाक कदम उठाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मेरठ एक्सप्रेसवे की है, जहां अनुराग डोभाल ने अपनी कार को करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक समस्याओं के कारण काफी परेशान चल रहे थे। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा था कि “यह मेरी अंतिम यात्रा है।” इसके बाद उन्होंने गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी और हादसा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके फैंस और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!