वीडियो: फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप, मौक़े पर पहुंची फायर यूनिट्स ने आग पर पाया काबू 

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित HPM इनोटेक कंपनी में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री परिसर से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस बल ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने देखते ही देखते फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण फैक्ट्री में रखा माल जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!