सीवर का बकाया बिल जमा न करने पर काटे गए कनेक्शन

हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान की गंगा यूनिट ने ज्वालापुर में बकाया वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए लोधामंडी क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से सीवर शुल्क जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के पांच सीवर कनेक्शन काट दिए गए।

जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जल संस्थान की टीम ने लोधामंडी में बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर कार्रवाई की। जिन उपभोक्ताओं ने बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की थी, उनके सीवर कनेक्शन मौके पर ही बंद कर दिए गए। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें बकाया राशि जमा कराने के बाद ही दोबारा सीवर कनेक्शन जोड़ा जाएगा। विभाग ने क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं से भी समय पर सीवर शुल्क जमा करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बकायेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!