ईद से पहले सफाई अभियान तेज, ईदगाह रोड के बड़े नाले की कराई गई सफाई

हरिद्वार। आगामी ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ईदगाह रोड स्थित बड़े नाले की सफाई का कार्य वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर से पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से आमजन को राहत दिलाना है।

सफाई अभियान के दौरान नगर निगम की टीम पूरी सक्रियता के साथ मौके पर मौजूद रही। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल ने सफाई कार्य की निगरानी करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यावरण मित्रों ने नाले में जमा गंदगी और कचरे को हटाकर मार्ग को साफ-सुथरा बनाया, जिससे जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।

फ़ाइल फोटो: पार्षद अहसान अंसारी।

पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि ईद जैसे पावन पर्व पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम टीम और सफाई कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!