खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार: 14 क्रेशर सीज, 10 करोड़ का जुर्माना

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद खनन विभाग ने अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रेशर इकाइयों को सीज कर दिया गया है।

जांच के दौरान इन क्रेशरों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और अवैध खनन सामग्री का भंडारण पाया गया। विभाग द्वारा संबंधित संचालकों पर करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध खनन पर सख्ती से लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!