राहत अंसारी।
ज्वालापुर। विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिलों के भुगतान ना किए जाने वाले लोगों के खिलाफ़ अभियान तेज कर दिया गया है और कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
मंगलवार प्रातः से ही ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान जारी है अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी श्रीमती अर्चना कर रही हैं। अवर अभियंता मुकेश रवि, मनोज कुमार टांक ने बताया कि कल आज में लगभग 40 से अधिक संख्या में बिल जमा ना करने वालों के कनेक्शन काटे गए.. और राजस्व वसूली की गई। इस अभियान में लाइनमैन श्रवण कुमार गिरी सुशील कुमार फरमान राव संजय चौहान अतुल कुमार अजमल अंसारी चमन लाल पटवारी आदि शामिल रहे।
