अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में डॉ. नरेश चौधरी सम्मानित

हरिद्वार। गुरमीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 के समापन समारोह में डॉ. नरेश चौधरी को उत्कृष्ट संयोजन एवं व्याख्यानों के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पर्यटन विभाग एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय महोत्सव में डॉ. चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राज्यपाल ने कहा कि जो व्यक्ति अपने मूल दायित्वों के साथ सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रहता है, वह विशेष सम्मान का अधिकारी होता है और डॉ. चौधरी इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने उनके समर्पण और कार्यशैली की सराहना की, वहीं महाप्रबंधक लक्ष्मीराज चौहान ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. चौधरी को बधाई दी।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. नरेश चौधरी ने राज्यपाल एवं आयोजन समिति का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!