सिडकुल पुलिस ने दबोचा मोबाइल स्नेचर, स्पोर्ट्स बाइक और लूटा फोन बरामद, फरार साथी की तलाश जारी

हरिद्वार।सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल और छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन बरामद करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है।

फ़ाइल फोटो: एसओ सिडकुल नितेश शर्मा।

सिडकुल थानअध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा थाना रोजा जिला शाहजहांपुर है वर्तमान पता डेंसो चौक के पास सिडकुल ने पुलिस कोलिखित शिकायत देकर बताया कि 18 दिसंबर की रात जब वह फोन पर बात करते हुए प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ से गुजर रहे थे, तभी लाल पहियों वाली एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो युवक उनका फोन छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को जांच सौंपी थी।रविवार रात पुलिस टीम दवा चौक के पास गश्त पर थी। बरगद के पेड़ के पास अंधेरे में खड़े दो संदिग्धों ने पुलिस की गाड़ी देख भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर रिंकू (निवासी मंडावर, बिजनौर) को मौके पर दबोच लिया, जबकि उसका साथी प्रियांशु अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। रिंकू की तलाशी लेने पर उसकी जेब से विशाल गुप्ता का छीना हुआ मोबाइल बरामद हुआ।

सिडकुल थानअध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम खुवाग जीपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी काला गेट रोशनाबाद सिदीकुल,फरार दूसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सड़कों पर संदिग्धों की चेकिंग और गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल अनिल कंडारी और कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!