असम सीएम के बयानों से नाराज़ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फुका पुतला 

हरिद्वार। असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सर्मा की हालिया बयानबाजी के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नवनिर्वाचित महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी के नेतृत्व में देवपुरा स्थित अग्रसेन चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणियों को शर्मनाक बताया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि असम चुनाव में संभावित हार के डर से मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सर्मा बौखलाहट में आकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पवन खेड़ा के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी और नितिन तेश्वर ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कैश खुराना और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी पार्टी चुनावी दबाव में आती है, उसके नेता अभद्र बयानबाजी करने लगते हैं। उन्होंने पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री की पत्नी से जुड़े विदेशी संपत्ति और पासपोर्ट मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदर्शन में शुभम जोशी, तुषार कपिल, वासु शर्मा, शुभम बर्मन, अनुराग अग्रवाल, राव आहद, अयान उर्फ़ ओवैश अंसारी, समीर सिद्दीकी, मोहित नेगी और यश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!