सोते हुए युवक पर लोहे की रॉड और हथौड़ों से जानलेवा हमला, सिर में आए 18 टांके

हरिद्वार।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ में सोमवार सुबह छह से सात बजे के बीच सोते हुए एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की रॉड और हथौड़ों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आईं युवक के सिर पर 18 टांके आए हैं। पीड़ित का आरोप है हमलावर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार पीड़ित सुनील पुत्र कैलाश चन्द ने ज्वालापुर कोतवाली लिखित तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह घर में अकेला सो रहा था, तभी छह से सात हमलावरों ने एक साथ उस पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने लोहे की राड और हथौड़े जैसे घातक हथियारों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का बाहरी गेट तोड़कर हमलावरों के चंगुल से बचाया और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पीड़ित की गंभीर हालत देखते हुए उसके सिर में 18 टांके लगाने पड़े हैं।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर दिनेश पुत्र रोशन लाल, पिंकी पत्नी स्व० अनिल, पिंकी की माता और पिंकी का भाई अनिल सहित चार लोग नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!