ऑपरेशन प्रहार: नशा तस्करों के खिलाफ भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई जारी, स्मैक सहित एक धरा

रूड़की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.90 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

जानकारी के अनुसार नशे के कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस द्वारा अभियान छेड़ा हुआ है। जिसको लेकर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते शुक्रवार को चौकी प्रभारी मण्डावर आशीष नेगी व पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम कालेवाला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमजद पुत्र इखलाक निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर, थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश बताया। एसएसआई भगवानपुर रमेश सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस टीम में:-

1. चौकी प्रभारी मण्डावर आशीष नेगी

2. का. संजय नेगी

3. का. विनय थपलियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!