हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। वहीं, पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई में जुटी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में वाहन चोरी और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल क्षेत्र में सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के पर्यवेक्षण में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी के तहत बीती रात 9 अप्रैल को एसओ अजय शाह व एसएसआई विकास रावत के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कोर्ट देवेंद्र सिंह चौहान की टीम ने पुलिस टीम IMC चौक पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
पूछताछ में खुला राज…
पकड़े गए आरोपियों ने सख्ती से पूछताछ में वाहन चोरी की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर टीम ने एक और चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। वहीं, एसओ सिडकुल अजय शाह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
जितिन पुत्र तेजपाल (निवासी सीतापुर, हाल रावली महदूद, सिडकुल)
दीपक सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना (निवासी लखीमपुर, हाल रावली महदूद, सिडकुल)
सचिन पुत्र पंकज गुप्ता (निवासी लखीमपुर, हाल रावली महदूद, सिडकुल)
बरामदगी:
दो चोरी की मोटरसाइकिल (अलग-अलग मुकदमों से संबंधित)
कार्रवाई में:
एसओ सिडकुल अजय शाह
एसएसआई विकास रावत
चौकी प्रभारी कोर्ट देवेंद्र चौहान
हेड का. कुलदीप बगासी
का. मनीष कुमार
का. हरि सिंह


