ऑपरेशन प्रहार: आमजन के लिए सर दर्द बन रहे दो शातिर लुटेरे दबोचे, 12 मोबाइल फ़ोन व घटना में शामिल बाइक बरामद

भगवानपुर। एसएसपी नवनीत सिंह के कड़े निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

पुलिस के अनुसार 30 गुरुवार को सैफ अली निवासी शाहपुर और नीटू निवासी मंडावर की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ मंगलौर के पर्यवेक्षण में तत्काल टीम गठित की गई।

इंस्पेक्टर भगवानपुर रितेश शाह व एसएसआई रमेश सैनी के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद 30 अप्रैल को खानपुर-खेलपुर मार्ग के चकरोड से दो आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। खासकर आरोपी गुलशन के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

फ़ाइल फोटो: भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह।

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन हाल ही में दर्ज दोनों मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि अन्य मोबाइल भी अलग-अलग वारदातों से जुड़े होने की आशंका है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. अंकुल उर्फ अंकुर (26 वर्ष) निवासी यमुनानगर (हाल निवासी प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर)

2. गुलशन (27 वर्ष) निवासी रायपुर, भगवानपुर।

बरामदगी:

12 लूटे गए मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के)

एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)

पुलिस टीम में:-

1.उप निरीक्षक बालम सिंह

2.अपर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान

3.हे.का. गीतम सिंह

4.का. राहुल कुमार

5.का. रविन्द्र राणा

6.का. संजय नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!