मगरमच्छ ने 13 साल के मासूम को बनाया निवाला, गांव में पसरा मातम

बुग्गावाला। थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बनजारेवाला गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनजारेवाला निवासी रामकुमार का पुत्र राम रहीम गांव के समीप स्थित एक स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था। इसी दौरान पास के जलभराव क्षेत्र से निकले मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर पानी की ओर ले गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बालक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेष रूप से बच्चों को नदी, तालाब व जलभराव वाले इलाकों से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!