कार्रवाई: गौकशी की तैयारी पर भगवानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो गौवंश कराए मुक्त, एक आरोपी चढ़ा हत्थे 

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भगवानपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम सिरचंदी में दबिश देकर दो गौवंशों को कटान से पहले ही सुरक्षित बचा लिया। वहीं, मौके से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

जानकारी के अनुसार रविवार को भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिरचंदी निवासी अनीश पुत्र यूनुस के घेर में दो गायों को बांधकर उनकी गौकशी की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दो युवक हाथों में चापड़ और छुरी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जबकि अनीश को मौके से पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार मौके पर दो लाल रंग की गायें बंधी हुई मिलीं, जिनमें से एक के पैर रस्सी से बांधकर गिराया गया था। उसके शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार के कट के निशान भी पाए गए। दोनों गौवंश डरे-सहमे और भूखे हालत में मिले। पुलिस ने तत्काल उन्हें मुक्त कर सुरक्षित गौशाला भिजवा दिया। मौके से पुलिस ने रस्सी, कुल्हाड़ी और लकड़ी का गुटका समेत गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

फ़ाइल फोटो: कोतवाल रितेश शाह।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह ने बताया कि मामले में अनीश, उसके पुत्र आसिफ तथा उस्मान के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अनीश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. अनीश पुत्र युनूस निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार

फरार आरोपी:-

01. आसिफ पुत्र अनीश निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार

02. उस्मान निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार

पुलिस टीम में:- 

01. उनि. नीरज रावत

02. का. संजीव यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!