मजदूरी दिलवाने गए पूर्व प्रधान प्रत्याशी से मारपीट, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार।पथरी थाना क्षेत्र में बकाया मजदूरी का पैसा दिलवाने गए सराय गांव के एक पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी और उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ ईक्कड़ खुर्द गांव में मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार  सराय गांव निवासी अवनीश कुमार पुत्र स्वर्गीय ऋषिपाल ने पथरी थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह अपने गांव की तीन महिलाओं, सविता, सरोज और धर्मवती के साथ उनकी बकाया मजदूरी 28 हजार आठ सौ रुपए दिलवाने के लिए ईक्कड़ खुर्द निवासी खुर्शीद पुत्र सादा के घर गए था।आरोप है खुर्शीद के भाई कुर्बान पुत्र सादा ने मजदूरी देने के बजाय अवनीश कुमार पर डंडे से हमला कर दिया और मारपीट करते हुए गाली गलौच और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने आरोप है जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की करते हुए अवनीश और महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी है । पथरी थानअध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले के जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!