23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति-पत्नी के बिच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते मृतका द्वारा जहर खाकर जान देने की बात सामने आई है। लेकिन पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पथरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मृतका पायल (23) ने तीन वर्ष पहले पथरी थाना क्षेत्र के मोहित निवासी भट्टीपुर के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ समय दोनों का विवाह ठीक चला लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बिच विवाद चल रहा था। जिस कारण पायल मानसिक रूप से परेशान थी। इसी बिच बीते शुक्रवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पायल के ज़हर खाकर जान देने की बात सामने आई है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!