हरिद्वार। जनपद पुलिस में बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस मैन ऑफ द मंथ योजना के तहत विभिन्न शाखाओं और थाना-कोतवाली से 26 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। चयनित पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान पूरी फोर्स को सकारात्मक ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण और जनता के प्रति संवेदनशीलता रखने वाले पुलिसकर्मी विभाग की असली पहचान हैं। ऐसे कर्मियों को सम्मानित करने से अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
पुलिस मैन ऑफ द मंथ के लिए कोतवाली नगर से हेड कांस्टेबल संजीव राणा, थाना कनखल से कांस्टेबल जितेन्द्र राणा, थाना श्यामपुर से हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कोतवाली ज्वालापुर से कांस्टेबल दिनेश कुमार, थाना बहादराबाद से कांस्टेबल नितुल यादव और कोतवाली रानीपुर से कांस्टेबल अजय कुमार का चयन किया गया।

इसके अलावा थाना सिड़कुल से हेड कांस्टेबल संजय, कोतवाली गंगनहर से अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह और हेड कांस्टेबल अलीयास, थाना कलियर से महिला कांस्टेबल सरिता, कोतवाली लक्सर से उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और विनोद कुमार को चयनित किया गया है।

कोतवाली मंगलौर से कांस्टेबल सुधीर और रणवीर सिंह, अभियोजन कार्यालय हरिद्वार से महिला कांस्टेबल सरिता रावत, फायर स्टेशन लक्सर से फायरमैन दीपक दास, पुलिस दूरसंचार से हेड कांस्टेबल सूरज नेगी तथा पुलिस लाइन से महिला कांस्टेबल सिद्धी को भी सम्मान के लिए चुना गया है।

वहीं यातायात रुड़की से अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, सीपीयू रुड़की से कांस्टेबल राजकिशोर, सीआईयू हरिद्वार से कांस्टेबल उमेश कुमार, एलआईयू से कांस्टेबल संदीप सजवाण, डॉग स्क्वॉड से कांस्टेबल सर्वेश कुमार तथा फील्ड यूनिट से कांस्टेबल अनिल चौहान का चयन भी पुलिस मैन ऑफ द मंथ के लिए किया गया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरिद्वार पुलिस परिवार को अपने कर्मठ और समर्पित साथियों पर गर्व है।
