एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में बकायदारों व बिजली चोरी के खिलाफ चलाया अभियान

हरिद्वार। ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली चोरी करने व बकायदारों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। टीम ने एसडीओ के नेतृत्व में क्षेत्र में छापेमारी की और बिजली चोरी पकड़ी। साथ ही 20 बकायदारों के कनेक्शन काटे। वहीं, बिजली चोरी में दो के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मंगलवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर रवि कुमार के निर्देश पर ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली चोरी व बकायदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में ज्वालापुर क्षेत्र के मौहल्ला मैदानियान व कैथवाड़ा में बकायदारों के कनेक्शन काटे गए।

इस दौरान दो घरों में बिजली चोरी मिलने पर उनपर कार्रवाई की गई। एसडीओ अर्चना ने बताया कि बकायदारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत 20 कनेक्शन काटे गए है। साथ ही दो घरों में बिजली चोरी मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इस दौरान अवर अभियंता मुकेश कुमार, लाइनमैन श्रवण गिरी, संजय चौहान, सुशील कुमार व राव फरमान आदि लाइन स्टॉफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!