ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई, फरार चल रहे महिला सहित दो वारंटी गिरफ्तार

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में इंतजार पुत्र फकीर अहमद निवासी गंगेज गायत्री बिहार, कोतवाली ज्वालापुर शामिल है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वारंट जारी था। वहीं दूसरी वारंटी फरजाना पत्नी शादाब निवासी अहबाबनगर कडच्छ, कोतवाली ज्वालापुर हैं, जिनके खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई लंबित थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी, अपर उपनिरीक्षक कमला चौहान, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल मनोज डोभाल एवं महिला कांस्टेबल सुल्ताना बानो शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!