नशे के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार, 42.60 ग्राम स्मैक सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘नशामुक्त देवभूमि–2025’ अभियान और सघन चैकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 42.60 ग्राम अवैध स्मैक और एक स्कूटी जब्त की है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना श्यामपुर पुलिस ने सघन चैकिंग के दौरान देहरादून निवासी सुमित थपलियाल और अनिल चढ्ढा को 37.70 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी के साथ दबोचा।वहीं थाना पिरान कलियर पुलिस ने नहर पटरी क्षेत्र से हसीन पुत्र रहिस (निवासी कलियर) को 4.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

उ0नि0 सुभाष चन्द्र (प्रभारी चौकी लालढांग), हे0का0 बृजमोहन सिंह और का0 पंकज कुमार,अ0उ0नि0 सूरज नेगी, का0 प्रकाश मनराल, का0 सुनील कुमार और का0 इमरान अली शामिल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!