12 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण का संदेह; पुलिस तलाश में जुटी

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के रामधाम कॉलोनी से एक 12 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामधाम कॉलोनी, देवनगर निवासी अनिल ने लिखित तहरीर देकर बताया कि 12 वर्षीय पुत्री मनीषा 23 नवंबर को सुबह घर से अचानक कहीं चली गई। परिजनों ने किशोरी को आस-पास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।पीड़ित पिता ने पड़ोस में रहने वाले नवीन नाम के एक युवक पर संदेह जताया है।सिडकुल थानअध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों ने जिस युवक पर शक जताया है उसकी भी तलाश की जा रही है।जल्दी ही किशोरी को ढूंढ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!