हरिद्वार। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर पुलिस को सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भंडारी व एसएसआई नंद किशोर ग्वाडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल को कृपाल आश्रम स्थित मैदान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी स्मैक और गांजा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली रानीपुर व सिडकुल में पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम में:-
1. रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी
2. एसएसआई नंद किशोर ग्वाडी
3. का. प्रेम सिंह
4. विवेक
