हरिद्वार पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का बढ़ा मान, 26 जवानों को मिला एसएसपी नवनीत सिंह के हाथों सम्मान

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। सम्मेलन में एसएसपी ने जवानों से अभिभावक की तरह संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उठाई गई कई समस्याओं का एसएसपी ने मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” सम्मान से नवाजा गया। इन कार्मिकों को विभिन्न जटिल अपराधों के सफल अनावरण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए माह मई 2026 के “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” चयनित कार्मिकों के नाम:-

हेड कांस्टेबल संदीप कपूर (कोतवाली नगर)

महिला कांस्टेबल राजरानी (कनखल)

कांस्टेबल अनिल रावत (श्यामपुर)

कांस्टेबल अमित गौड़ (ज्वालापुर)

कांस्टेबल राजेश बिष्ट (ज्वालापुर)

हेड कांस्टेबल राकेश नेगी (बहादराबाद)

अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल (रानीपुर)

कांस्टेबल कुलदीप डिमरी (सिड़कुल)

कांस्टेबल प्रदीप कुमार (सिड़कुल)

उपनिरीक्षक ब्रहमदत्त बिजल्वान (गंगनहर)

अपर उपनिरीक्षक सतेन्द्र भण्डारी (झबरेड़ा)

कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह (झबरेड़ा)

उपनिरीक्षक नीरज रावत (भगवानपुर)

अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान (भगवानपुर)

कांस्टेबल संजय पंवार (भगवानपुर)

कांस्टेबल दीपक चौधरी (पथरी)

हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह नेगी (साइबर सेल हरिद्वार)

महिला कांस्टेबल अंजू (हाईकोर्ट सेल)

उपनिरीक्षक हरीश अधिकारी (सीपीयू रुड़की)

उपनिरीक्षक विशम्बर दत्त (सीपीयू रुड़की)

उपनिरीक्षक मुकेश कुमार (सीपीयू रुड़की)

लीडिंग फायरमैन जयवीर सिंह (फायर स्टेशन मायापुर)

हेड कांस्टेबल सतीश बडोला (अभिसूचना उपइकाई नगर)

महिला कांस्टेबल सोनम नेगी (पुलिस लाइन हरिद्वार)

महिला कांस्टेबल आनंदीश्वरी (40वीं वाहिनी पीएसी)

हेड कांस्टेबल सार्थक कुमार (पुलिस दूरसंचार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!