हरिद्वार। ज्वालापुर सेकंड सब डिवीजन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। भीषण गर्मी के बीच हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मोहल्ला चाकलान में लाइन में आई तकनीकी समस्या के बाद कुछ लोगों ने विद्युत कर्मियों पर दबाव बनाते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी, जबकि इसका खामियाजा अन्य मोहल्लों के हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
ऊर्जा निगम के कर्मचारी व जेई कुछ लोगों के दबाव के आगे पूरी तरह बेबस और नतमस्तक नजर आए। हैरानी की बात यह है कि समस्या एक क्षेत्र तक सीमित होने के बावजूद कई अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी गई, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जेई व ऊर्जा निगम दबाव की राजनीति के आगे झुकता नज़र आ रहा है। सूत्रों के अनुसार एक भाजपा नेता द्वारा जेई व कर्मचारियों पर दबाव बनाते हुए यह कहा गया कि ज़ब तक मौहल्ला चाकलान में बिजली व्यवस्था शुरू नहीं होगी तब तक और क्षेत्र में भी शुरू नहीं होने देंगे। इस धमकी के बाद विभाग नतमस्तक हो गया। जिसको लेकर तमाम तरह के सवाल उठने लगे है।
वही, इस संबंध में एसडीओ अर्चना ने कहा कि कर्मचारी समस्या को दूर करने में लगे हुए है जल्द ही बिजली व्यवस्था सुचारु करा दी जाएगी।
