सीतापुर में बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज, 13 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और बिलों की वसूली के लिए बिजली विभाग ने एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देशन और उपखंड अधिकारी शिल्पी सैनी के नेतृत्व में की गई, जिसमें विभाग के कई कर्मचारी शामिल रहे।

विभाग की टीम ने ज्वालापुर-प्रथम उपखंड के अलग-अलग इलाकों में जाकर चेकिंग की। इस दौरान सीतापुर क्षेत्र में दो लोग बिजली चोरी और नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए। विभाग ने इन दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ मौके पर ही रिपोर्ट तैयार कर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।वही लंबे समय से बिजली का बिल न भरने वालों पर भी विभाग ने सख्त रुख अपनाया। चेकिंग के दौरान 13 ऐसे बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए जिन्होंने बार-बार कहने पर भी बिल जमा नहीं किया था। इसके साथ ही अभियान के दौरान मौके पर ही करीब 3.5 लाख रुपये के पुराने बिलों की वसूली की गई।

विभाग ने इस अभियान के तहत पुराने और खराब मीटरों को बदलने का काम भी किया। लगभग 7 उपभोक्ताओं के घरों और दुकानों पर पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। इस पूरी कार्रवाई के दौरान जेई अक्षय चौहान और विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान समय पर करें और चोरी का रास्ता न अपनाएं। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अगर कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी या गड़बड़ी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!