सौतेले पिता की हैवानियत से तंग किशोरी घर छोड़कर भागी, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सौतेले पिता पर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शारीरिक शोषण से परेशान होकर किशोरी घर छोड़कर अपनी बड़ी बहन के पास हिमाचल प्रदेश चली गई थी। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद करने के बाद किशोरी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तलाश करते हुए किशोरी को हिमाचल प्रदेश स्थित उसकी बड़ी बहन के घर से सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि इसके बाद सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसी से परेशान होकर वह बिना किसी को बताए घर से निकलकर अपनी बड़ी बहन के पास चली गई थी।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार निवासी जलालाबाद, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सीतापुर, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल

उप निरीक्षक सोनल रावत, सहायक उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा और महिला कांस्टेबल प्रियंका तोमर शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!