गोकशी में शामिल अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में 5 गैंगस्टर गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में गोकशी, अवैध पशु कटान और पशु क्रूरता जैसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर और रुड़की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए कुल पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। हरिद्वार पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के के स्पष्ट निर्देश व सख्त नीति के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध पशु कटान और मांस विक्रय में लिप्त गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरोह के सरगना तौफिक को उसके घर से गिरफ्तार किया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें पशु क्रूरता से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, चौकी प्रभारी गैस प्लांट चरण सिंह, का. करम व अजय शामिल रहे।

वहीं, रुड़की कोतवाली पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी और पशु क्रूरता में शामिल गिरोह पर शिकंजा कसते हुए 5 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। रूड़की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तीन आरोपियों नौशाद पुत्र बाँदा निवासी जौरासी जबरदस्तपुर, परवेज पुत्र महमूद निवासी इमली रोड, साहिल पुत्र शमीम निवासी धोबी वाली गली, इमली रोड कोतवाली रुड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में एसएसआई धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक सुभाष जखमोला, का. रणवीर चौहान, का. अनिल शर्मा, का. प्रदीप भंडारी व का. विकास त्यागी शामिल रहे।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि जनपद में ऐसे आदतन अपराधियों की सूची तैयार की गई है और सभी के खिलाफ क्रमबद्ध तरीके से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!