हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां 11 माह की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मां मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। मां को सामने देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का निवासी है। बच्ची के पिता औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। इसी फैक्ट्री में बिहार के भागलपुर निवासी सौरभ भी कुछ दिन पहले काम पर आया था। उसने पीड़ित परिवार के घर के नजदीक ही किराये पर कमरा लिया हुआ था।बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बच्ची घर में रो रही थी। उस समय उसकी मां खाना बनाने में व्यस्त थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला सौरभ बच्ची को शांत कराने की बात कहकर अपने कमरे में ले गया। कुछ देर बाद कमरे से बच्ची के जोर-जोर से रोने और चीखने की आवाज आई। मां तत्काल कमरे की ओर दौड़ी तो बच्ची की हालत देखकर घबरा गई। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी सौरभ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!