नन्ही सुमैरा ने छह साल की उम्र में रखा रोजा, खुदा को किया याद

हरिद्वार। पवित्र रमजान के महीने में जहाँ चारों ओर इबादत का दौर जारी है, वहीं ज्वालापुर के मोहल्ला झरन पीठ बाजार की एक छोटी सी बच्ची ने अपनी आस्था से सबका दिल जीत लिया है। साढ़े छह साल की सुमैरा ने इतनी कम उम्र में पूरे जज्बे के साथ अपना रोजा पूरा किया।माता वैष्णो देवी स्कूल में एलकेजी की छात्रा सुमैरा के पिता शफीक अहमद ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही घर में नमाज और रोजे को देखकर बहुत प्रभावित रहती है। इस बार उसने खुद रोजा रखने की जिद की थी। पूरे दिन सुमैरा ने बड़े धैर्य के साथ अपनी इबादत पूरी की।शाम को इफ्तार के समय परिवार ने सुमैरा की हौसला अफजाई की और उसके बेहतर भविष्य के लिए दुआएं मांगी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सुमैरा की यह पहल दूसरे बच्चों के लिए भी एक अच्छी सीख है। क्षेत्र में इस नन्ही बच्ची के धार्मिक लगाव और जज्बे की खूब सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!