ऑपरेशन रिकवरी: रूड़की पुलिस ने ढूंढ निकाले ढाई लाख से अधिक के खोए हुए 15 मोबाइल फ़ोन

हरिद्वार। रूड़की पुलिस ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन रिकवरी के तहत कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने खोए हुए 15 मोबाइल फ़ोन को ढूंढ कर उनके स्वामियों को वापस किया है। बरामद फ़ोन की कीमत करीब दो लाख अस्सी हज़ार है। खोए हुए फ़ोन को वापस पा कर फ़ोन स्वामी ख़ुश नज़र आए और हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को सराहा।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन रिकवरी अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत पुलिस खोए हुए फ़ोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रिकवरी करती है और उनके स्वामियों को उन्हें लौटाती है। इसी अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी रूडकी मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से 15 मोबाइल फोन की रिकवरी की गई। जिनकी कीमत करीब दो लाख अस्सी हज़ार है।

शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी रूडकी मनीष उपाध्याय ने नौ मोबाइल स्वामियों को उनका खोया फ़ोन सुपुर्द किया। साथ ही बरामद अन्य छह फ़ोन को कूरियर सर्विस के माध्यम से उनके मालिकों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, अपने खोए हुये मोबाइल फोन मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों द्वारा अपने मोबाइल सही सलामत हालत में पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।

पुलिस टीम में:-

1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की मनीष उपाध्याय

2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला

3. हेड कांस्टेबल नूर हसन

4. महिला कांस्टेबल स्वीटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!