बोंगला गांव में हुए चोरी का खुलासा, आभूषण सहित एक गिरफ्तार

हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, लक्सर और बहादराबाद पुलिस ने बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने  आरोपियों के कब्जे चोरी गया लगभग शत-प्रतिशत माल बरामद करने के बाद जेल भेज दिया है।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल।

जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र में ट्यूबवेल मोटरों से तांबे की तार चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए, लक्सर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर रात्रिकालीन गश्त बढ़ा दिया। गहन जांच और तकनीकी इनपुट के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को सुल्तानपुर क्षेत्र से धर दबोचा।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल पुत्र लियाकत अली, निवासी पदार्था, थाना पथरी बताया आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 4.5 किलोग्राम कॉपर तांबे की तार बरामद करी है।आरोपी ने वादी मोनू सिंह और विनोद कुमार समेत कई किसानों के खेतों में चोरी करना कबूल किया।

फ़ाइल फोटो: थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा।

वही दूसरी और बहादराबाद थानअध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को घर में घुसकर आभूषण चोरी होने की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल घटना का अनावरण करने हेतु निर्देश दिए। शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर, पथरी पुल पिकेट पर एक मोटर साइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोका गया। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी की निशानदेंही पर उसके कब्जे से चोरी गए आभूषण जिनमें 3 सोने की अंगूठियां, मंगल सूत्र, कुंडल, कमर बंद, चांदी की राखी, पायल और पेंडेंट बरामद किए गए। बरामद आभूषणों की कीमत करीब ₹4 लाख है।एक चोरी की स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।आरोपी ने देहात क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया था। आरोपी ने अपना नाम मयंक पुत्र ललित कुमार, निवासी अतमलपुर बौंग्ला,थाना बहादराबाद बताया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में 

उ0नि0 नरेन्द्र सिंह

उ0नि0 नीरज रावत

हे0का0 प्रदीप कुन्नोजिया

का0 संदीप रावत

का0 बीरेन्द्र रावत

बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा,

व0उ0नि0 नितिन बिष्ट

उ0नि0 जगमोहन सिंह

का0 वीरेंद्र चौहान

का0 मुकेश नेगी, शामिल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!