ट्रांसफर: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अधिशासी अभियंता ने की उपनल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई

हरिद्वार। निर्दलीय पार्षद प्रतिनिधि के साथ अभद्रता करने व लाइनमैन द्वारा लिए गए शटडाउन के दौरान लाइन चालू करने के आरोपों से घिरे उपनल कर्मचारी के खिलाफ अधिशासी अभियंता रवि कुमार द्वारा कार्रवाई की गई है। कर्मचारी को तैनाती स्थल से अन्य जगह ट्रांसफर कर दिया गया है। एसडीओ द्वारा दोनों मामलों में जांच के बाद अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट भेजी गई थी।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय पहले ज्वालापुर विद्युत वितरण खंड अंतर्गत स्थित सब डिवीजन में तैनात एक लाइनमैन द्वारा उपनल कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा क्षेत्र में शटडाउन लिया गया था। इसी दौरान जटवाड़ा पुल बिजली घर पर तैनात एसएसओ आलोक कोठारी द्वारा शटडाउन के दौरान ही लाइन चालू कर दी गई। वहीं, दूसरी ओर निर्दलीय पार्षद द्वारा भी अधिशासी अभियंता को शिकायत की गई थी कि उनके प्रतिनिधि द्वारा विद्युत समस्या से संबंधित शिकायत के लिए जटवाड़ापुल बिजली घर पर फ़ोन किया गया था। इसी दौरान एसएसओ आलोक कोठारी द्वारा उनसे अभद्रता की गई। जिसकी ऑडियो भी सामने आई थी। दोनों ही मामलों का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार द्वारा एसडीओ प्रथम शिल्पी सैनी को जांच के निर्देश दिए गए। एसडीओ प्रथम शिल्पी सैनी द्वारा दोनों ही शिकायतों में साक्ष्य के आधार व दोषी होने पर एसएसओ आलोक कोठारी के स्थानांतरण को लेकर अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट भेजी गई। जिस पर शुक्रवार को अधिशासी अभियंता रवि कुमार द्वारा कार्रवाई करते हुए एसएसओ अलोक कोठारी को जटवाड़ा पुल से शिवालिक नगर बिजली घर व शिवालिक नगर बिजली घर पर तैनात पंकज कुमार को जटवाड़ा पुल बिजली घर पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!