उत्तराखंड डेस्क।
हल्द्वानी। वन्यजीव की तस्करी और नशे की खेप के लिए दबिश देने गई एसटीएफ की टीम पर बदमाशों ने अचानक हमला करते हुए फायरिंग कर दी। घटना में एसटीएफ सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और एक स्थानीय किसान गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हालचाल जाना और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।
![]()
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को नैनीताल के भीमताल के खन्स्यु क्षेत्र में कुमाऊं एसटीएफ की टीम तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने अचानक एसटीएफ पर हमला करते हुए फायरिंग कर दी। घटना में एसटीएफ सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और एक स्थानीय किसान गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। घायल एसटीएफ सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया के पेट में गोली लगी है। जबकि दूसरे शख्स को गोली छूकर निकली है। घटना के बाद से फायरिंग वाले इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
