हरिद्वार। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों का सख़्ती से पालन करते हुए एसओ नितेश शर्मा व उनकी टीम ने बड़ी मात्रा में स्मैक की खेप के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 61.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। सिडकुल पुलिस की कार्रवाई से नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया।

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस नशा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जद्दोजहद के साथ जुटी है। इसी अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एएसपी सदर निशा यादव के नेतृत्व में एसओ सिडकुल नितेश शर्मा की अगुवाई वाली टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आईएमसी चौक के पास से नशे की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को उसके कब्जे से करीब 61.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

एसओ सिडकुल नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सोनू पाल सावेज पुत्र स्वर्गीय राजपाल निवासी वैदिक नगर रायवाला जनपद देहरादून हाल निवासी घरौंडा करनाल हरियाणा बताया। वह थाना रायवाला जनपद देहरादून का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। उसके खिलाफ जनपद देहरादून के थाना रायवाला में छह मुकदमे, कोतवाली जनपद देहरादून में एक, थाना कनखल में एक व थाना सिडकुल में एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:-
1. मुकदमा अपराध संख्या 393 /2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली नगर कोतवाली देहरादून जनपद देहरादून।
2. मुकदमा अपराध संख्या 230 /2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून।
3. मुकदमा अपराध संख्या 259 /2023 धारा 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून
4. मुकदमा अपराध संख्या 4/ 2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून।
5. मुकदमा अपराध संख्या 136/ 2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून।
6. मुकदमा अपराध संख्या 13 /2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना रायवाला जनपद देहरादून।
7. मुकदमा अपराध संख्या 101 2021 धारा 82160 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना रायवाला जनपद देहरादून।
8. मुकदमा अपराध संख्या 321/ 2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
9. मुकदमा अपराध संख्या 619/25 धारा 821 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम में:-
1. नितेश शर्मा थानाध्यक्ष सिडकुल।
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर।
3. शेलेन्द्र ममगई चौकी प्रभारी कोर्ट सिडकुल।
4. का. मनीष कुमार।
5. का. वीरेंद्र चौहान।
