एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में कनखल पुलिस की कार्रवाई, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी बाइक चोरी कर उन्हें लक्सर-खानपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान उन्हें दबोच लिया।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

पुलिस के अनुसार सतीकुंड निवासी चंद्रशेखर और केदार अपार्टमेंट निवासी राजकुमार की ओर से ई-एफआईआर के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। दोनों मामलों में थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।

मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत व एसएसआई अनुज सिंह के नेतृत्व में जमालपुर-जियापोता रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को रोककर पूछताछ की। इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर एक बाइक सतीकुंड से और दूसरी बंगाली अस्पताल के बाहर से चोरी की गई निकली। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि वे बाइक बेचने के लिए खानपुर-लक्सर क्षेत्र की ओर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि अभिषेक पुत्र जयचंद निवासी पुरुषोत्तम नगर, थाना पथरी तथा शांतनु पुत्र मोहन निवासी ब्रह्मपुर, खानपुर (कोतवाली लक्सर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दूसरी बाइक भी बरामद की गई हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम:-

1- SHO देवेन्द्र सिहं रावत

2- SSI श्री अनुज सिहं

3- उ0नि0 नरेन्द्र सिहं

4- उ0नि0 अमित नौटियाल

5- हे0का0 जितेन्द्र शाह

6- का0 सतेन्द्र रावत

7- का0 उमेद सिहं

8- का0 प्रलव चौहान

9- का0 रघुबीर सिहं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!