कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी राहुल को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से आरोपी ज्यादा दिनों तक कानून से बच नहीं सका।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

पुलिस के अनुसार 11 मई को ग्राम पूरणपुर साल्हापुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ राहुल निवासी दाबकी कलां, लक्सर ने दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में जांच शुरू कर दी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। पुलिस की सक्रिय कार्यवाही के चलते आरोपी राहुल पुत्र अमरजीत निवासी दाबकी कला, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका इजराल और कांस्टेबल विवेक गुसांई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!