हरिद्वार। उत्तराखंड में गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खड़खड़ी, भूपतवाला और भीमगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर दुकानों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोटपा के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

उत्तराखंड में प्रतिबंधित उत्पादों पर एक साल की रोक लागू होने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल रही। पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दी कि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री न करें। दोबारा उल्लंघन करते पकड़े जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, उपनिरीक्षक नवीन सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी, कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल जसविंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!