हरिद्वार। कांग्रेस नेता द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर दी गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। शुक्रवार को भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सुलेन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली ज्वालापुर पहुँचकर कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया गया कि कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर बेहद घटिया और भड़काऊ बयान दिया गया है। इस बयान में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसात्मक धमकियां दी गई हैं, जिससे पूरे समाज में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की नफरती बयानबाजी से शहर और प्रदेश का आपसी भाईचारा और माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।

प्रदेश प्रभारी सुलेन भट्ट ने कहा कि समाज में जहर घोलने वाले ऐसे लोग देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!