हरिद्वार (सिडकुल)एसएसपी के आदेश पर नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी सिडकुल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सिडकुल थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों पर हंटर चलाते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया जेल भेज दिया है। स्मैक तस्करी के इस गिरोह का सरगना सागर उर्फ गबरू पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आकर जेल जा चुका है।

भले ही अपराधी पुलिस को चकमा देने की फिराक में थे, लेकिन थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की सटीक रणनीति और मजबूत सूचना तंत्र के आगे तस्करों की एक न चली। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में गिरोह बनाकर नशे का जाल फैलाने वालों को पहले चिन्हित किया और फिर उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी घेराबंदी शुरू की।

सिडकुल थानअध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डेंसो चौक के पास से आरोपी अंशुल (निवासी शामली, यूपी), आदित्य (निवासी रावली महदूद, हरिद्वार) और राहुल (निवासी कोटद्वार, पौड़ी) को गिरफ्तार कर लिया है।तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस की रडार पर थे।पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ,वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सुनील, रोहित, जितेंद्र शामिल रहे हैं।
