मनेरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2.10 लाख की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़ी गई जंग में मनेरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर की कुशल रणनीति और सटीक सूचना तंत्र के चलते पुलिस ने सालंग पुल के पास से एक युवक को एक किलो से अधिक अवैध चरस के साथ एक तस्कर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इस बड़ी कामयाबी पर एसपी उत्तरकाशी ने इंस्पेक्टर तोमर और उनकी टीम की पीठ थपथपाते हुए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय,नशा मुक्त देवभूमि अभियान को धरातल पर उतारने के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। रविवार रात को उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सालंग गांव जाने वाले नवनिर्मित पुल के पास घेराबंदी की। टीम ने सटीक इनपुट के आधार पर दबिश देकर उपेन्द्र राणा (30 वर्ष) निवासी सालंग को रोका। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई जा रही है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद जंगलों से चरस तैयार कर मुनाफे के लिए बेचने जा रहा था। एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम ने बेहतरीन कार्य किया है। टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पिछले एक माह में मनेरी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ की गई यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।

मनेरी कोतवाली प्रभारी प्रदीप तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।नशे का जहर घोलने वालों के लिए उत्तरकाशी में कोई जगह नहीं है।

पुलिस टीम में 

उ.नि. निखिल देव चौधरी (चौकी प्रभारी भटवाड़ी)

कानि. संदीप भट्ट व कानि. काशीष भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!