ब्रेकिंग: शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में भाजपा विधायक उमेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। शिक्षा निदेशालय में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल के साथ कथित मारपीट मामले में रायपुर पुलिस ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे प्रदेश में आक्रोश है।

शनिवार सुबह शिक्षा निदेशालय में उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे निदेशक के कार्यालय में गए। एक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुरू में यह विवाद मौखिक बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में माहौल इतना गर्म हो गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया। इसमें उनका चश्मा भी टूट गया। घटना के समय भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद निदेशक द्वारा मामले की शिकायत रायपुर पुलिस को की गई। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!