पथरी। विकासखंड बहादराबाद के ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा स्थित पंचायत घर में सोमवार को नई उड़ान बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता (CLF) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, ग्राम प्रधान दीपक सैनी तथा REAP और NRLM ब्लॉक स्टाफ ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता CLF अध्यक्ष रेखा ने की, जबकि मंच संचालन बिजनेस प्रमोटर नितान्त कुमार ने किया। CLF पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं और बुके से स्वागत किया।वार्षिक आम सभा के दौरान सर्वसम्मति से CLF की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें रेखा को पुनः अध्यक्ष, रूबी को सचिव और कविता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में शेयर जमा करने वाली महिला सदस्यों के लिए सहकारिता की ओर से कुल 17,988 रुपये लाभांश स्वीकृत किया गया। लाभांश की स्वीकृति से महिला सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया।आयोजन में ग्राम प्रधान दीपक सैनी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान REAP से स्वाति (एमएंडई), स्मिता (एलसी), NRLM से बबिता (एरिया कोऑर्डिनेटर), रुखसार (आईपीआरपी), CLF से नितान्त कुमार (बिजनेस प्रमोटर), नूतन चौहान और सोनम (ग्रुप मोबिलाइजर) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, समूह के माध्यम से आगे बढ़ने और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
