अकीदत और शांति के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, देश में अमन-चैन के लिए उठे हजारों हाथ

हरिद्वार।शहर से लेकर देहात तक ईद-उल-अजहा का त्योहार बेहद शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान सभी ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर हर तरफ भारी पुलिस बल तैनात रहा।ईदगाह में मौलाना वाहिद ने ईद की मुख्य नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बकरीद की फजीलत और इसकी अहमियत के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर देश में सुख, शांति, भाईचारे और अमन-चैन के लिए खास दुआ मांगी। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के कड़े निर्देश पर पुलिस प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा।

फ़ाइल फोटो: एसएसपी नवनीत सिंह।

एसएसपी के आदेशानुसार शहर से लेकर देहात इलाकों तक पुलिस बल लगातार ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास गश्त करता रहा।

फ़ाइल फोटो: इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह।

सीओ ज्वालापुर संजय चौहान और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी की अगुवाई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

सभी मुख्य जगहों पर पुलिस बल तैनात रहने से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही, जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।पुलिस प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम की ओर से भी सफाई और पानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज स्थलों के आसपास सुबह से ही सफाई व्यवस्था एकदम दुरुस्त रखी गई थी, जिससे नमाजियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!