हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को डालनवाला कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल गैर हाजिर मिले। इस पर सीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने इंस्पेक्टर मनोज मेनवाल को तुरंत लाइन नजर करने के निर्देश दिए। एसएसपी देहरादून ने कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया।शुक्रवार को विभिन्न बैठकों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद सड़क पर उतरे और डालनवाला कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। कोतवाली में प्रवेश करते ही जब सीएम ने कोतवाली प्रभारी के बारे में पूछा तो मौके पर कोतवाल मौजूद नहीं मिले। यह देखते ही मुख्यमंत्री का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बस फिर क्या था कि सीएम ने तुरंत डीजीपी को कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। देहरादून कप्तान ने आनन फानन में इंस्पेक्टर मैनवाल को लाइन हाजिर कर दिया। यह मामला पूरे पुलिस में महकमे में चर्चाओं का विषय बना हुआ है और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
